MSW Course Kya Hai In Hindi 2022 | मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) kya हैं? सम्पूर्ण जानकारी -Very Useful

दोस्तों! आज हम आपके लिए MSW Course से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं।यदि आप भी इस फील्ड में जाने की सोच रहें हैं और इस विषय में अधिकतम जानकारी चाहते हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए मास्टर्स इन सोशल वर्क से संबंधित सभी जानकारी लेकर आए हैं।तो चालिए जानते हैं।

जाने इस पोस्ट में क्या क्या है

MSW Course Kya Hai In Hindi 2022 | मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) kya हैं? सम्पूर्ण जानकारी

Topic to Cover :-MSW Course in Hindi,MSW course kya hai in Hindi ,MSW course Kaise Kare,MSW Course kya hai kaise kare,MSW Full Form,MSW Course Kaise Kare,msw course ki jankari hindi main,msw course ke liye yogyata,MSW Course details in Hindi,MSW course kya hai in Hindi,MSW course kya hai,MSW Course details in Hindi,MSW course Kaise Kare,MSW Course (मास्टर्स इन सोशल वर्क)

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
MSW Course Kya Hai In Hindi
MSW course kya hai in Hindi

मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) क्या हैं?

यह एक मास्टर्स डिग्री अर्थात् पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स हैं। जिसमें सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक मुद्दों के विषय में पढ़ाया जाता हैं। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों के संभवतः समाधान के विषय में भी पूरी जानकारियां दी जाती हैं। इस कोर्स में विभिन्न सामाजिक विषयों जैसे सोशल साइंस, सोशल वर्क, सोशल साइकोलॉजी पढाई जाती हैं। जिसका उद्देश्य छात्रों को सामाजिक दिक्कतों से समाज को मुक्त कर उसके विकास करने से हैं।

इस विषय की पढ़ाई कर रहे छात्रों को समाज के कल्याणकारी हित के लिए ही विशेष शिक्षा दी जाती हैं। जिससे आगे चलकर छात्र समाज कल्याण में अपना भरपूर योगदान दे सकें। इसके अतिरिक्त इस कोर्स में विभिन्न सामाजिक बुराइयों से किस प्रकार लड़ा जाए, समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन शैली में किस प्रकार सुधार किया जाए, दलित एवं निम्न मध्यम परिवार की जीवन शैली में किस प्रकार बेहतर बदलाव किया जा सके।

इन दिक्कतों के लिए जो निजी संस्थाएं काम कर रही है। उसके विषय में लोगों को किस प्रकार जागरूक किया जाए। जिससे उन्हें सही मार्गदर्शन
मिल सके। इसके अलावा समाज में पनप रही नहीं समस्याओं को ढूंढ कर उनका समाधान किस प्रकार किया जाए एवं लोगों की सोच को इस विषय के प्रति किस तरह सकारात्मक रूप से बदला जाए। सरकार द्वारा उपलब्ध स्कीम्स और सुविधाओं को गरीबी रेखा से नीचे के लोगों तक पहुंचाना भी इन छात्रों को सिखाया जाता है। इस तरह की कई गतिविधियां इस कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से सिखाई जाती है।

कितनी होनी चाहिए मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) के लिए शैक्षणिक योग्यता:

MSW course kya hai

सोशल वर्क में मास्टर्स करने के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता की क्या होनी चाहिए। इस विषय में हम आपको यहां जानकारी देने वाले हैं।

  • इसके लिए आप के 12वीं कक्षा में 50% से अधिक नंबर होने चाहिए।
  • इसके बाद आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक में डिग्री होनी चाहिए।
  • यदि आप किसी भी विषय से स्नातक किए हैं। चाहे वह आर्ट्स साइंस या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से हो आप इस कोर्स को कर सकते हैं।
  • लेकिन इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपके स्नातक में 50% से अधिक अंक होने चाहिए।
  • इसके बाद आप मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) मैं प्रवेश ले सकते हैं।

मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) में पढ़ाए जाने वाले विषय:

सोशल वर्क में मास्टर्स कर रहे छात्रों को कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं। चलिए जानते हैं-

• हिस्ट्री ऑफ सोशल वर्क
• इंडस्ट्रियल रिलेशन

  • लेबर वेलफेयर
  • चिल्ड्रन वेलफेयर
  • फैमिली वेलफेयर
  • वूमेन वेलफेयर
  • पर्सनल मैनेजमेंट
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • मेडिकल सोशल वर्क
  • रूरल डेवलपमेंट
  • अर्बन और सेमी अर्बन डेवलपमेंट
  • स्कूल सोशल वर्क
  • ह्यूमन साइकोलॉजी
  • ट्राइबल एंथोर्पोलॉजी और सोशल वर्क
  • ह्यूमन ग्रोथ एंड डेवलपमेंट

मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) कोर्स की फीस:

इस कोर्स की एक निश्चित फीस अभी तक ज्ञात नहीं हो पाई है क्योंकि विभिन्न विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में इसके लिए अलग-अलग फीस हैं। लेकिन हम आपको अनुमानित तौर पर बता रहें हैं। तो मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) की औसतन वार्षिक फीस 15000 से 20000 तक हो सकती है। जो कि विभिन्न कॉलेजों के अनुरूप निर्भर करता है।

चूकि, यदि आप इस विषय से मास्टर्स करने का विचार कर रहे हैं तब आप हमारे द्वारा बताई जानकारी के अनुसार अंदाजा लगा सकते हैं।

MSW Course (मास्टर्स इन सोशल वर्क)

क्या है मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) करने की पूरी प्रक्रिया:

  • यदि आपने बारहवीं कक्षा के बाद ही यह सुनिश्चित कर लिया है कि आप अपनी आगे की पढ़ाई सोशल वर्क के साथ ही करना चाहते हैं। तब यह सबसे बेहतर रहेगा कि आप अपनी स्नातक की पढ़ाई भी सोशल वर्क के साथ करें। इसके लिए आप बैचलर्स इन सोशल वर्क करें। जिसके बाद आगे आप इसी विषय के साथ मास्टर्स इन सोशल वर्क आसानी से कर पाएंगे।
  • उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर लेने के बाद आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आप बैचलर इन सोशल वर्क विषय में अपने डिग्री पूरी करे। यह कोर्स लगभग तीन साल का होता है। जिसके बाद आपको विश्वविद्यालय द्वारा डिग्री प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद आप आसानी से मास्टर्स इन सोशल वर्क में दाखिला पा सकते हैं। इसमें ध्यान रखने योग्य बात यह है कि आपके स्नातक में 50% से अधिक अंक होने चाहिए। तभी आप इस विषय के साथ अपनी आगे की पढ़ाई कर पाएंगे।
  • स्नातक में 50% अंक प्राप्त करने के बाद आप आसानी से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन सोशल वर्क में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं यह लगभग दो वर्षों का कोर्स होता हैं। जिस में आपके द्वारा अच्छे प्रदर्शन किए जाने पर आपका डायरेक्ट ही कॉलेज प्लेसमेंट में ही नौकरी हो जाती है अथवा आपको अलग से नौकरी के लिए आवेदन करना पड़ता है।

मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) करने के बाद मिलने वाली नौकरियां:

सोशल वर्क में मास्टर्स कर लेने के बाद आपके प्राइवेट और गवर्नमेंट दोनों ही

सेक्टर में नौकरियों के लिए दरवाजे खुल जाते हैं। इस कोर्स के बाद आपकी नौकरी की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती है। इस कोर्स के बाद आप निजी संस्थाओं में भी आवेदन के बाद अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस कोर्स के बाद अधिकतर छात्र सरकारी क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई गई स्कीमों के क्षेत्र में कार्य करते हैं। लेकिन इस कोर्स के बाद और भी कई नौकरियां पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप अंतरराष्ट्रीय नौकरियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। जहां इस कोर्स की बहुत अधिक डिमांड है। अन्य नौकरियों की जानकारी हम आपको आर्टिकल के माध्यम से दे रहे हैं-

  • क्लिनिक
  • काउंसलिंग सेंटर
  • शिक्षा क्षेत्र
  • विकास कार्य क्षेत्र
  • हॉस्पिटल क्षेत्र
  • सामाजिक सेवा क्षेत्र
  • अंतरराष्ट्रीय सोशल वर्क
  • एचआर डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री
  • ह्यूमन राइट एजेंसी
  • निजी संस्थाएं (एनजीओ)
  • नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग

कितना होता है मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) के बाद मासिक वेतन:

मास्टर्स इन सोशल वर्क के बाद आप मासिक 15,000-20,000 तक पा सकते हैं।

यह शुरुआती तौर पर आपको मिलने वाली आय होगी। लेकिन आप के अनुभव के साथ यह वेतन 45,000-50,000 तक हो जाएगी। कुछ निजी संस्थाओं में आप इसे अधिक सैलरी भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यह पूर्ण रूप से आपके अनुभव पर निर्धारित होगा।

हालांकि यदि आप इस फील्ड में नए है और आपने कॉलेज के साथ इंटर्नशिप कर रखी है। तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा ऐसा करने पर आपकी शुरुआती वेतन ही 25,000 से शुरु होगी।

एमएसडब्ल्यू में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

MSW में पढ़ाये जाने वाले विषय।

  • इंडस्ट्रियल रिलेशन
  • लेबर वेलफेयर
  • फॅमिली और चाइल्ड वेलफेयर
  • पर्सनल मैनेजमेंट
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • मेडिकल सोशल वर्क
  • ग्रामीण और शहरी कम्युनिटी डेवलपमेंट
  • स्कूल सोशल वर्क

Conclusion | निष्कर्ष – MSW course kya hai in Hindi

दोस्तों यह थी आज की MSW course kya hai in Hindi के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको MSW course kya hai, इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके MSW Course details in Hindi से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें MSW course Kaise Kare पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके |

दोस्तों इस OnlineProsess.Com वेबसाइट पर Bihar से जुडी सभी जानकारी सरल भाषा में
अप लोगो तक पहुचाई जाती है|

Faq

एमएसडब्ल्यू कौन सी डिग्री है?

मास्टर इन सोशल वर्क एक पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है इसमें हम सोशल साइंस और सोशल वर्क के विषयों को पढ़ते हैं इसमें हम समाज में आने वाली नई नई समस्याओं और समाज के लोगों को बेहतर जीवन कैसे मुहैया कराएं इन सबों के बारे में पढ़ते इसमें हम समाज में कार्य कर रहे विभिन्न प्रकार के सामाजिक कल्याणकारी समूह के बारे में पढ़ते हैं।

एमएसडब्ल्यू में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

MSW में पढ़ाये जाने वाले विषय।
इंडस्ट्रियल रिलेशन
लेबर वेलफेयर
फॅमिली और चाइल्ड वेलफेयर
पर्सनल मैनेजमेंट
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
मेडिकल सोशल वर्क
ग्रामीण और शहरी कम्युनिटी डेवलपमेंट
स्कूल सोशल वर्क

Shubham Kumar
Shubham Kumar
Shubham Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment