PM Svanidhi Yojana 2022: इस योजना के तहत केंद्र सरकार सीधे आपके खाते में भेजेगी 10 हजार रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम-Very useful

PM Svanidhi Yojana | SVANidhi Yojana Apply | स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि ऑनलाइन आवेदन | स्वनिधि योजना आवेदन फॉर्म | SVANidhi Yojana In Hindi

PM Svanidhi Yojana: आज के इस लेख में हम आपको Svanidhi yojana के बारे में जानकारी देने वाले है। बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें स्वनिधि योजना के बारे में पता है और बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें स्वनिधि योजना के बारे में कुछ भी पता नही है। यदि आपको भी नही पता कि स्वनिधि योजना क्या है तो कोई बात नही हम आपको बता देते है। स्वनिधि योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1 जून 2020 को शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस योजना द्वारा सड़को पर जितने भी छोटे व्यापारी होते है उन्हें 10,000 रुपयों तक का लोन उपलब्ध करवा कर देना। 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
Swanidhi Yojana
Swanidhi Yojana

इस योजना को और एक नाम से भी जाना जाता है और वह प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि है। जितने भी सड़को के छोटे व्यापारी है खासतौर पर उनके लिए ही यह योजना बनाई गई है ताकि उनका भविष्य भी अच्छा बन सके और उनके जीवन मे सुधार हो सके। तो चलिए अब सबसे पहले हम आपको स्वनिधि योजना के लिए कितने रुपयों का लोन स्वीकृत किया गया है यह बताते है। 

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Apply Online Click Here 
PM Svanidhi Yojana Web stories Click Here
Join Telegram More Update This Post Online Process Telegram
 ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करे !!
Notification Click Here
MORE GOVT. JOBS Click Here
Official Site Click Here
PM Svanidhi Yojana
स्वनिधि योजना आवेदन फॉर्म

स्वनिधि योजना के लिए कितने रुपयों का लोन स्वीकृत किया गया है ? 

PM Svanidhi Yojana : आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वनिधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने पूरे 2714 करोड़ रुपये लोन के लिए जाहिर किया है। और इस पूरे राशि मे से 27.06 लाख लोन वितरित हो चुके थे। वही यदि हम दिसंबर की बात करे तो 13 दिसंबर 2021 तक 30.75 लाख लोन स्वीकृत कर दिए गए है।

जैसा कि हमने पहले ही बता दिया है कि 27.06 लाख लोन वितरित कर दिया है और इन सभी लोगो को लोन प्रदान हो चुका है। जितना भी लोन वितरित किया गया है उसमें 41 % महिलाओं की संख्या है। तो चलिए अभी हम आपको बताते है कि यदि आप एक स्ट्रीट वेंडर है और आपको इस स्वनिधि योजना का लाभ उठाना है तो आपको इसके लिए कौन सी पात्रता पूरी करनी होती है। 

PM Svanidhi Yojana
स्वनिधि योजना क्या है

स्वनिधि योजना के लिए पात्रता और मानदंड क्या है ?

यदि आप इस स्वनिधि योजना के लोन को प्राप्त करना चाहते तो आपको नीचे दिए गए सभी पात्रता को पूरा करना जरूरी है। यदि आप नीचे दिए गए पात्रता में नही बैठते है तो आप इस लोन को प्राप्त नही कर सकते है। 

  1. यदि आपके पास वेंडिंग का सर्टिफिकेट है या फिर आइडेंटिटी कार्ड है तो आप इस स्वनिधि योजना के पात्र है। 
  1. यदि आप एक वेंडर है और आपकी सर्वेक्षण में पहचान की गई है लेकिन आपके पास वेंडिंग का प्रमाण पत्र नही है, फिर भी आप इस योजना के पात्र है। 
  1. सभी वेंडरों के लिए एक प्लेटफार्म के माध्यम से वेंडिंग प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा। 
  1. आपके लिए यूएलबी को भी प्रोत्साहित किया जाता है की वह सभी स्ट्रीट वेंडरों के लिए जल्द से जल्द वेंडर प्रमाण पत्र और स्थायी प्रमाण पत्र जाहिर करे। 

यह तो थी पात्रता और मानदंड, परंतु सिर्फ पात्रता पूरी करने से आपको इस योजना का लाभ नही मिल सकता है। क्योंकि आपको इस योजना के लिये आवेदन करना भी जरूरी है। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आप इस स्वनिधि योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते है।

PM Svanidhi Yojana के लिए आवेदन कैसे करे ?

यदि आप स्वनिधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको हम नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे है। यदि आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते है तो आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। 

  1. सबसे पहले आपको स्वनिधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहो तो https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है।
  1. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने और एक नया पेज खुल जाएगा। अब इस होमपेज पर आपको Planning to Apply for Loan का एक ऑप्शन दिखेगा। उस ऑप्शन में आपको तीन स्टेप्स देखने को मिलेंगे उन सभी स्टेप्स को पढ़ना है और फिर View More पर क्लिक करना है।
  1. क्लिक करते ही आपके सामने और एक नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर आपको View / Download Form के ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपले सामने स्वनिधि योजना का पीडीएफ फॉर्म खुल जाएगा।
  1. आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना है। और फिर इस फॉर्म में पूरी जानकारी भरकर इसको आवश्यक दस्तावेज लगा जोड़ देना है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है यह हम आपको आगे बताएंगे।
  1. इसके बाद आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को लोन देने वाली संस्थानों में जाकर जमा करना है। 

लोन देने वाली संस्थानों को आप कैसे खोज सकते है इसके बारे में हम नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने जा रहे है। 

PM Swanidhi Yojana | SVANidhi Yojana Apply | स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि ऑनलाइन आवेदन | स्वनिधि योजना आवेदन फॉर्म | SVANidhi Yojana In Hindi

स्वनिधि योजना के लिए लोन देने वाली संस्थानों को कैसे खोजे ?

आप नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से सभी संस्थानों की सूची देख सकते है। 

  1. सबसे पहले आपको स्वनिधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट ओपन होते ही होमपेज पर आपको View More का ऑप्शन दिखेगा, अब आपको View More ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  1. ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने और एक नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर आपको Lender List ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  1. क्लिक करते ही आपके सामने सभी बैंकों की सूची आ जाएगी। अब आप इनमे से किसी भी बैंक को चुनकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म उस बैंक या संस्था में जमा कर सकते है। 

तो अब आपको यह पता चल गया होगा कि आप बैंक या संस्था की सूची कैसे देख सकते है। चलिए अब हम आपको यह बताते है कि इस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आपको कौन से दस्तावेज जोड़ना होता है। 

स्वनिधि योजना के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी है ?

नीचे हम आपको उन सभी दस्तावेजो की सूची बता रहे है जिन्हें आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जोड़ना जरूरी है। 

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  1. वोटर आईडी कार्ड
  1. बैंक अकाउंट पासबुक
  1. मोबाइल नंबर
  1. पासपोर्ट साइज फोटो

यदि ऊपर दिए गए दस्तावेज आपके पास उपलब्ध नही है तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए समस्या हो सकती है। चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर स्वनिधि योजना के क्या लाभ है।

PM Svanidhi Yojana के लाभ क्या है ?

वैसे तो स्वनिधि योजना के बहुत सारे लाभ है, परंतु यहां पर हम आपको कुछ महत्त्वपूर्ण लाभ बताने जा रहे है।

  1. इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह योजना केवल वेंडरों के लिए है, और अन्य कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ नही उठा सकता है। 
  1. इस लोन का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि इस लोन के लिये किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी देने की जरूरत नही है।
  1. इस लोन को आप एक साल के अंदर मासिक किश्तों में भी वापस कर सकते है, यह भी एक बहुत बड़ा लाभ है। 
  1. यदि आप एक साल की किश्त समय रहते पूरी कर लेते है तो उसके अगले साल आप दस हज़ार से ज्यादा रकम का लोन भी ले सकते है। 
  1. इस योजना में आप दस हज़ार का लोन मिल जाता है और उस लोन को चुकाने के लिए आपको एक साल का समय भी दिया जाता है। जो कि एक बहुत अच्छी बात है। 

ऊपर बताए गए सभी स्वनिधि योजना के लाभ है।

Conclusion –  PM Svanidhi Yojana | SVANidhi Yojana Apply | स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि ऑनलाइन आवेदन | स्वनिधि योजना आवेदन फॉर्म | SVANidhi Yojana In Hindi

तो इस लेख में हमने आपको स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे। 

TAG:-PM Swanidhi Yojanapm swanidhi yojnapm yojanaSVANidhiSVANidhi Yojana In Hindiswanidhi yojana aavedanswanidhi yojana applyswanidhi yojana detailsस्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि ऑनलाइन आवेदनस्वनिधि योजनास्वनिधि योजना आवेदन फॉर्मस्वनिधि योजना क्या है

Sandeep Kumar
Sandeep Kumar

Comment (1)

Leave a Comment