Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023 – हमारे पाठकों की मांग और टिप्पणियों के अनुसार, हम यह लेख प्रकाशित कर रहे हैं। यदि आप ( Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: अंतरजातीय विवाह करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपए, जाने क्या हैं पूरी जानकारी? ) के बारे में जानना चाहते हैं, तो पढ़ना जारी रखें और अधिक जानें।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023
आप सभी को पता होगा कि आज भी हमारे समाज में इंटर कास्ट मैरिज का विरोध किया जाता है। लेकिन सामाजिक समरसता कायम रखने के लिए और अस्पृश्यता का निवारण करने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। ताकि अंतरजातीय विवाह के भेदभाव को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसी दिशा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है।

जिसका नाम Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme है। इस योजना के तहत राजस्थान के नागरिकों को अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अगर आप राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक का अंतिम तक पढ़ना होगा।
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: Highlights
योजना का नाम | Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme |
संबंधित विभाग | सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग राजस्थान |
योजना की शुरुआत | 2017 |
लाभार्थी | अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े |
उद्देश्य | अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देना एवं समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर करना |
प्रोत्साहन राशि | 10 लाख रुपए |
राज्य | राजस्थान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Official Website | Click Here |
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: का उद्देश्य
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है। और अंतरजातीय विवाह को लेकर समाज में फैली गलत मानसिकता को दूर करना है। इस योजना के अन्तर्गत समाज में किसी दूसरे जाति धर्म में विवाह करने पर सरकार द्वारा विवाहित जोड़े को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
ताकि राज्य के युवक और युवती बिना किसी भेदभाव के अपनी पसंद का जीवन साथी चुन सके। यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। जिसके लिए विवाहित जोड़े को 1 साल के अंदर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें आवेदन जल्द से जल्द करना होगा।
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: के अंतर्गत मिलने वाली राशि
- डॉक्टर सविता बेन अंबेडकर योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह करने पर पति पत्नी को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत 5 लाख रुपए पति पत्नी के नाम पर 8 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कर दिए जाएंगे।
- बाकी बचे 5 लाख रुपए पति-पत्नी के ज्वाइंट बैंक अकाउंट में प्रदान कर दिए जाएंगे। ताकि विवाहित जोड़े अपने लिए आवश्यक और घरेलू सामान को खरीद सके।
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह करने पर विवाहित जोड़ों को 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि सीधे विवाहित जोड़ों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- अगर कोई लड़का या लड़की इस योजना के अंतर्गत दूसरी जाति में शादी करते हैं। तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना के माध्यम से अंतरजातीय विवाह पर प्रतिबंध के कारण घर से भागने वाले जोड़ों को सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
- Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के अन्तर्गत अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को एकमुफ़्त राशि का लाभ मिलेगा। जिससे उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने में सहायता भी मिलेगी।
- समाज में फैली अंतरजातीय विवाह को लेकर व्यापक कुरीतियों को नष्ट करके समाज में समानता की भावना पैदा होगी।
- राजस्थान जनजाति विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त नए जोड़े अपना घर आसानी से बसा सकेंगे।
- अपनी पसंद के जीवन साथी के साथ शादी करना इस बात को राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बढ़ावा भी प्राप्त हो सकेगा।
- घर वालों के दबाव में आकर शादी करने के कारण हो रहे अपराधों को इस योजना के माध्यम से रोका भी जा सकेगा।
Important links –
Sarkari yojana | Click here |
Social media | Telegram || Whatsapp |
YouTube | Click Here |
Click Here | |
Home page | Click here |
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: के लिए पात्रता
- राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास विवाह प्रमाण पत्र होना आवश्य होना चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
- Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme का लाभ लेने के लिए पति-पत्नी की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पहली बार अंतरजातीय विवाह करने वाले पति पत्नी ही इस योजना के लिए पात्र माने जायेंगे।
- विवाह होने के 1 साल के भीतर ही राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र का विवरण
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र
- शादीशुदा जोड़े की संयुक्त फोटो
- हाईस्कूल की मार्कशीट (अगर हो तो)
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग या जिला अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको कार्यालय के अधिकारी से राजस्थान इंटर कास्ट मैरिज स्कीम के तहत आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस ले जाकर सामाजिक न्याय सशक्तिकरण विभाग के कार्यालय या जिला अधिकारी के कार्यालय में जमा कर देना होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी।
- अगर आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं। तो आपको Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2023: के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको SJMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको न्यू यूजर सिंगल साइन ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्टर करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको Jan Aadhar, Bhamashah, Facebook, Google इनमें से किसी एक के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन होंने के बाद आपको Utility के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Advance Search के ऑप्शन पर क्लिक कर Utility, Social Justice & Empowerment Department और डॉक्टर सविता अंबेडकर Inter Caste Marriage का चयन करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर Application Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपका आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आपकी Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर आप इस योजना के अंतर्गत पात्र पाए जाते हैं तो आपको भी योजना का लाभ प्राप्त कराया जाएगा।