Refund of wrong UPI payment: आजकल लोग खरीदारी करने के बाद UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। यह एक आसान तरीका है, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी में गलत अकाउंट में पैसा चला जाता है।
अगर ऐसा होता है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप समय पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और 48 घंटे के भीतर अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने के लिए, आपको सबसे पहले पेमेंट प्लेटफॉर्म (PhonePe, Google Pay, Paytm) के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। वहां आपको पूछी गई सारी जानकारी देनी होगी।
इसके बाद, आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको जल्द से जल्द अपने बैंक में भी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
शिकायत दर्ज करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- BHIM के हेल्पलाइन नंबर 18001201740 पर कॉल करें।
- पूछी गई सभी जानकारी दें।
- ट्रांजैक्शन की सारी जानकारी जैसे पीपीबीएल, नंबर (जिस पर आपने गलत पेमेंट किया है) भरें और अपने बैंक में शिकायत दर्ज कराएं।
- अगर बैंक आपके रिफंड की प्रक्रिया तय समय में पूरी नहीं करता है, तो आप उसकी वेबसाइट पर जाकर लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपके लेनदेन का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद 2 से 3 कार्य दिवसों में आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा।
इसके अलावा, आपको उस नंबर पर भी संपर्क करना चाहिए जिस पर आपने गलत भुगतान किया है। आप उस व्यक्ति से पैसे वापस करने का अनुरोध कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
- Bihar Udyami Yojana Selection List 2023-24 | 10 लाख का इंतजार, क्या आपका नाम बिहार उद्यमी योजना 2023-24 सूची में है?
- AIIMS Patna Vacancy 2023, Online Apply For 147 Post, Notification & Post Wise Vacancy Details – Very Useful
- VKSU UG Admission Online Form 2023 || वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी आरा 4 वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन !!!!
- BEML Recruitment 2023, Apply Now For 119 Vacancies, @bemlindia.in – Very Useful
- Bihar Pax Petrol Pump Online Apply 2023 || अब बिहार के पैक्सो में पेट्रोल पंप खुलएगे? जाने कब से होगा आवेदन और मिलने वाले लाभ !!!!